Best South Indian Comedy Movies Dubbed in Hindi List

Best South Indian Comedy Movies Dubbed in Hindi List

Best South Indian Comedy Movies

Best South Indian Comedy Movies Dubbed in Hindi List, South Best Comedy Movies, Comedy Movies South Indian, Best Comedy Movies फिल्मे इंसान के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती है, खासतौर पर भारत में लोग फिल्मों से काफी जुड़े हुए है। जैसे बॉलीवुड फिल्म कई सालो से लोगो का मनोरंजन कर रही है, उधर दूसरी ओर south indian फिल्मे इनसे पीछे नहीं है। अब लोग पहले के मुकाबले जायदा साउथ इंडियन मूवीज देखने लगे है। इसके आपको बहुत सारे एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी आदि देखने को मिल जायेगा।

साउथ इंडियन फिल्मे कई सालो से लगातार कॉमेडी फिल्म बना रही है, इनकी एक्शन और हॉरर फिल्मों में भी कॉमेडी देखने को मिल जायेगी। साउथ इंडियन फिल्मे कॉमेडी में बॉलीवुड को पीछे छोड़ रही है। अपने कई सारे सुपरस्टार को लेकर यह ऐसी फिल्में बनाते है जो अब कई भाषाओं में dubbed करके देखी जा रही है।

यदि आपका मूड भी काफी समय से खराब है और आप अपनी जिदंगी को रंगीन बनाने के लिए कुछ कॉमेडी फिल्म देखना चाहते है। तो हम आपको Best south indian comedy movies की पूरी लिस्ट देंगे।

Best South Indian Comedy Movies

South Indian Comedy Movies
South Indian Comedy Movies

Katteri

यह एक हॉरर और कॉमेडी से भरी फिल्म है, इस फिल्म में राजकुमार बाजवा, वरलक्ष्मी सरथकुमार, अमिथका, आदि जैसे सुपरस्टार है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई, इसका निर्देशन डीके ने किया। Goggle पर फिल्म को 10 में से 5 की रेटिंग मिली हुई है। 

इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी देखने को मिल जायेगी, आप हस्ते हस्ते पागल हो जायेंगे। फिल्म में सोने की तलाश करने में चार चोर एक पहाड़ी गांव में जाते है। यह जगह पूरी तरह से रहस्य से भरी हुई होती है। यदि आप कॉमेडी फिल्म की तलाश में है, इससे अच्छा कुछ नही।

Brand Babu

South Indian best comedy फिल्म की लिस्ट में यह फिल्म भी शामिल है। फिल्म के निर्देशक पी. प्रभाकर है, साथ ही इसके मुख्य किरदार ईशा रेब्बा और सुमंत शैलेंद्र ने निभाया है। यह फिल्म साल 2018 में लॉन्च हुई, साथ ही इसे गूगल पर 10 में से 5.3 की रेटिंग मिली हुई है।

फिल्म में इतने मजेदार सीन है की आप इसे पूरे परिवार के साथ भी बैठ कर देख सकते है। कॉमेडी होने के साथ साथ इसमें पारिवारिक सीन भी है जो आप सबको जोड़े रखने में मदद करते है।

Panchatantra

यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमे आपको एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस एक साथ देखने को मिल जायेगा। यह फिल्म साल 2019 में आई थी, यह एक कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य किरदार विहान गौड़ा, सोनल मोंटेइरो, Bala Rajwadi, Deepak Shetty और अक्षरा गौड़ा ने निभाया है।

इस फिल्म के अंदर एक कार्तिक नाम का लड़का होता है, जो अपने बूढ़े लोगो के साथ एक Race में हिस्सा लेता है। फिल्म को इंटरनेट पर 5.6 की रेटिंग मिली हुई है।

Julayi

अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन मूवीज के एक बड़े कलाकार है, उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट होती है। ऐसे ही Julayi फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ इलियाना डिक्रूज, सोनू सूद ने मुख्य किरदार निभाया है। बात करे रेटिंग की तो इस फिल्म को इंटरनेट पर 10 में से 7.9 की रेटिंग मिली है।

यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी, जो एक्शन से भरपूर है। Film में हीरो अपने पिता से शर्त जीत जाता है, जिसके बाद वह ढेर सारा पैसा जीत जाता है। लेकिन कुछ समय बाद ऐसा होता है जिससे उसकी पूरी जिदंगी बदल जाती है।

Kanchana 2

यदि आप साउथ फिल्म के शौकीन है, तो आपने कांचना 2 जरूर देखी होगी। यह एक हॉरर और कॉमेडी फिल्म है, कांचना का पहला पार्ट भी कॉमेडी से भरपूर था। यह फिल्म साल 2015 में आई थी जिसमे मुख्य किरदार तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कोवई सराला, और राघव लॉरेंस ने निभाया है।

फिल्म को गूगल पर 5.3 की रेटिंग मिली हुई है। फिल्म में कूट कूट कर रोमांस, ड्रामा, हॉरर और कॉमेडी भरी पड़ी है। यह फिल्म आपको हसाएगी भी, थोड़ा थोड़ा इमोशनल भी करेगी।

Good Night

Good night एक Latest Comedy movie है जो अभी हाल ही में May, 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म अच्छी है जिस वजह से इसे 10 में से 7.8 की रेटिंग दी गई है। इस फिल्म में मुख्य किरदार मीठा रघुनाथ, के. मणिकांधन, और रेचल ने निभाया है। इसमें एक लड़का है जो अपनी जिदंगी बड़े आराम से जीता है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या है की वह रात में खराटे लेता है। उसकी इस समस्या से सब बहुत परेशान है, और उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। इसको लेकर वह लड़का परेशान है की वह कैसे अपनी इस खराटे लेने की आदत को दूर करे।

Bheeshma

यह एक रोमांटिक और कॉमेडियन साउथ इंडियन मूवी है, इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग मिली हुई है। यह मूवी साल 2020 में आई जिसमे मुख्य किरदार नितिन और रश्मिका मंडाना ने निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुडुमुला ने किया है। यह एक सफल फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी पैसा कमा चुकी है। फिल्म में भीष्म और चैत्रा मुख्य किरदार है, जो एक दूसरे से प्यार करते है।

Main Hoon Lucky The Racer

यह फिल्म एक सफल फिल्म है, जिसे 10 में से 7 की रेटिंग मिली हुई है। फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी, इसमें मुख्य किरदार अल्लू अर्जुन और श्रुति हसन से निभाया है। यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरी हुई है, इसके निर्देशक नल्लामालुपु श्रीनिवास ने किया था। बहुत सारे एक्शन के साथ यदि आप हंसना चाहते हैं तो आपके लिए यह फिल्म सबसे बेस्ट है।

Dangerous Khiladi

अल्लू अर्जुन की अन्य फिल्मों की यह भी फिल्म भी एक्शन से भरी पड़ी है। यह फिल्म साल 2012 में लॉन्च हुई थी, इसमें मुख्य किरदार अल्लू अर्जुन, इलियाना डिक्रूज और सोनू सूद ने निभाया है। इंटरनेट पर इस फिल्म को 10 में से 6 की रेटिंग मिली हुई है।

फिल्म में विलेन एक बैंक को लूटने का प्लान बनाता है, लेकिन अल्लू अर्जुन उसके इस प्लान को नाकाम कर देता है।  जिसके बाद वह अल्लू अर्जुन से बदला लेने के फिराक में रहता है। यह फिल्म आपको पूर्ण रूप से एंटरटेनमेंट प्रदान करेगी इसमें आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

Romancham

यह फिल्म फरवरी, 2023 में रिलीज हुई, जिसमे Soubin Shahir, Arjun Ashokan, Sajin Gopu, Abin Bino, Siju Sunny, Afzal PH, Jagadeesh Kumar आदि मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म को 10 में से 7.6 की रेटिंग मिली है। यह एक मलयालम फिल्म है, जो आपको डराना और हंसाना दोनो काम करती है। इसमें एक दोस्तो का भूत से पाला पड़ता है, जिसके बाद आपको काफी हसी आयेगी।

Dj Tillu

Dj Tillu एक तेलगु फिल्म है, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन नवोदित विमल कृष्णा ने किया था, साथ ही इसमें मुख्य किरदार नेहा शेट्टी , प्रिंस सेसिल और ब्रह्माजी आदि ने निभाए। फिल्म में अपनी स्टोरी और कॉमेडी के कारण इंटरनेट पर 10 में से 7.2 की रेटिंग प्राप्त की हुई है। फिल्म कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से भरपूर है, इसमें हीरो को एक राधिका नाम की लड़की से प्रेम हो जाता है।

Main Insaaf Karoonga

यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई, जिसके आपको साउथ के मशहूर एक्टर रवि तेजा, मशहूर कॉमेडियन ब्रमानंदम, मुख्य भूमिका में है। जिस फिल्म में ब्रमानंदम हो वो कॉमेडी से भरी होती ही है, क्योंकि उन्हें कॉमेडी में कोई पीछे नहीं छोड़ सकता।

Magadheera

यह फिल्म साल 2009 में आई थी, जिसमे मुख्य किरदार राम चरण, ब्रमानंदम, और काजल अग्रवाल ने निभाया। फिल्म को 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली हुई है, इसमें हर्ष को इंदु के फादर के मर्डर के झूठे इल्जाम में फसा देते है। यह फिल्म पिछले जन्म से भी जुड़ी हुई है, जिसमे आपको रोमांस के साथ साथ, एक्शन और कॉमेडी देखने को मिलेगी।

Vivah Bhojnambhu

Vivaha Bhojanambu एक साउथ इंडियन कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2021 में लॉन्च हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म को इंटरनेट पर 10 में से 6.4 की रेटिंग से नवाजा गया है। इस फिल्म में सत्य, संदीप किशन, आरजवी ने मुख्य भूमिका निभाई। मूवी की निर्देशक केएस सिनीश और संदीप किशन है।

फिल्म में एक मध्यम परिवार का लड़का होता है, जो बहुत कंजूस होता है। इसे एक अनीता नाम की अमीर  लड़की से प्यार हो जाता है, उनकी शादी भी होने वाली होती है मगर बीच में Lockdown लग जाता है।

Silly Fellows

इस फिल्म को साल 2018 में लॉन्च किया गया था, जिसे 10 में से 5.6 की रेटिंग मिली है। इसके डायरेक्टर भीमानेनी श्रीनिवास राव है, और इसमें मुख्य किरदार चित्रा शुक्ला, शमना कासिम, बरमनंदम, और अल्लारी नरेश ने निभाया है। इस फिल्म में एक नेता होता है, जिसे अवैद धन के बारे में पूरी जानकारी होती है। लेकिन वह नेता अपनी यादास्त भूल जाता है, जिस वजह से उसके पीछे सब पढ़े रहते है।

Bhale Manchi Chowka Bheram

यह एक ऐसी साउथ इंडियन मूवी है जो सस्पेंस और कॉमेडी से भरी हुई है, जिसे 10 में से 6.4 की रेटिंग प्राप्त है। इस फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया, इसका निर्देशन मुरली कृष्ण ने किया। साथ ही इसमें यामिनी भास्कर, नवीद, पर्वतीसम, राजा रविंद्र आदि ने मुख्य किरदार निभाया। फिल्म में एक कुरियर बॉय जिसका नाम है सलीम होता है और एक टैक्सी ड्राइवर होता है।

इन दोनो का असली काम है लोगो को ठगना, लेकिन सलीम को एक पार्सल मिलता है। इस पार्सल में देश की रक्षा से जुड़े कुछ रहस्य लिखे होते है, अब यह दोनो इसका गलत इस्तेमाल करते है या सही यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

Comali

Comali फिल्म साल 2015 में लॉन्च हुई थी, जिसका निर्देशन प्रदीप रंगनाथ ने किया है। इस फिल्म को 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है, यह फिल्म कॉमेडी से भरी हुई है। फिल्म में मुख्य किरदार Jayam रवि, Samyuktha Hegde, Kajal Agarwal ने निभाया है।

फिल्म रवि नाम के लड़के के इर्द गिर्द घूमती है, रवि का एक्सीडेंट हो जाता है। जिसके बाद वह कोमा में चला जाता है, वह 16 साल तक कोमा में रहता है, जिसके बाद वह होश में आता है। आते ही वह देखता है के दुनिया कितनी आगे बढ़ चुकी है, फिर वह उन सब चीजों के साथ ताल मेल बिठाने की कोशिश करता है।

Kalakalappu 2

यह फिल्म साल 2018 को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन सुंदर सी ने किया। फिल्म को 10 में से 5.1 की रेटिंग मिली हुई है, फिल्म में मुख्य भूमिका जीवा, और जय ने निभाई है। फिल्म के हीरो रघु है, जो अपने पिता की पुरानी संपत्ति को बेचने के लिए काशी जाते है। उस संपत्ति की देख रेख श्रीनिवास करते है, लेकिन रघु वहा जाता है, तो वह श्रीनिवास ने मिलता है। वहां जाकर रघु को पता चलता है की गणेश ने उन दोनो के साथ धोया किया है। जिसके बाद वह उसे पकड़ने के लिए कराईकुडी जाते है।

Achari America Yatra

यह फिल्म साउथ की एक अच्छी कॉमेडी फिल्म है, जो आपके हसा हसा कर पेट में दर्द कर देगी। फिल्म 2018 में रिलीज हुई, इसका निर्देशन G. Nageswara Reddy ने किया। साथ ही फिल्मे में मुख्य भूमिका प्रज्ञा जैसवाल, विष्णु मांचू, और Brahmanandam ने निभाया।

फिल्म की स्कोर को ठीक ठाक ही है, लेकिन इसमें कॉमेडी आपको भरपूर मिलेगी। फिल्म को 10 में से 4.9 की रेटिंग मिली हुई है, जो सिर्फ इसकी कॉमेडी की वजह से ही है। इस फिल्म में एक पुजारी होता है, जो अपनी प्रेमिका को ढूंढने के लिए अपने गुरु के साथ अमेरिका की यात्रा करता है। इस यात्रा के लिए वह अपने गुरु को मूर्ख बनाया है।

F2 – Fun and Frustration

यह फिल्म एक हिट साउथ इंडियन कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2019 में लॉन्च हुई थी। फिल्म का बजट 30 करोड़ का था, फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया। यह फिल्म साउथ की बेस्ट कॉमेडी फिल्म में से एक है, इसमें मुख्य किरदार वरुण तेज, तमन्ना भाटिया, डग्गूबती वेंकटेश, और मेहरीन पीरजादा ने निभाया।

फिल्म लोट पोट कर देने वाली है, जिसमे दोनो एक्टर अपनी अपनी पत्नियों को अपने काबू में रखना चाहते है। वह अपनी पत्नियों ने बहुत डरते है और वह चाहते है की उनकी पत्नियां उनकी नियंत्रण में आ जाए। फिल्म आपको हर एक मिनिट में हसाती रहेगी, इसे आपको जरूर देखना चाहिए। फिल्म को इंटरनेट पर 10 में से 6.1 की रेटिंग मिली है।

Final words

South Indian movie आजकल इतनी जायदा अच्छी बनने लगी है की यह बॉलिवुड जैसी बड़ी इंडस्ट्री को टक्कर दे रही है। आजकल जयदातर लोग बॉलीवुड की फिल्में छोड़ कर साउथ मूवी की तरफ रुख कर रहे है। सिर्फ इसलिए क्योंकि साउथ इंडियन मूवीस में काफी साल में कई सारे बदलाव आए। South Indian movies में आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी एक साथ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं इनकी डरावनी फिल्म भी लोट पोट कर देती है।

यदि आप साउथ इंडियन फिल्मो के fan है, तो आपको यह मूवी देखनी चाहिए। हमने आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Best South Indian Comedy Movies की पूरी लिस्ट दी। इसमें से आपने कुछ फिल्मे तो देखी जी होगी, बाकी बची भी आपको देखनी चाहिए। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताए गई यह फिल्म पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जायदा से जायदा शेयर करे। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप इसे Comment box में जरूर पूछे। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।

इसे पढ़े: Best Motivational Movies For Students Bollywood
इसे पढ़े: Best Movies For Kids in Hindi
इसे पढ़े: Best Movies For Entrepreneurs in Hindi
इसे पढ़े: Hollywood Horror Movies in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top