Green Tea Benefits in Hindi | ग्रीन टी के फायदे, कब कैसे पीनी चाहिए?

Green Tea Benefits in Hindi | ग्रीन टी के फायदे, कब कैसे पीनी चाहिए?

Green Tea Benefits in Hindi Green Tea एक ऐसी टी है जिसे पूरी दुनिया में सभी लोग जानते हैं जिसे ज्यादातर लोग पीते हैं। आजकल सभी अपनी हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं इसलिए लोग Green Tea पीना ज्यादातर पसंद करते हैं। वैसे तो यह टेस्ट में उतनी अच्छी नहीं होती है लेकिन जिन लोगों को ये पसंद आती है वह लोग इसे पीते हैं।

Green Tea से न सिर्फ आपकी बॉडी पर फर्क पड़ता है, बल्कि स्किन पर भी फर्क पड़ता है। यह मार्केट में काफी सारे फ्लेवर में मिलती है। Green Tea को कैमेलिया साइनेन्सिस पौधे से बनाया जाता है।

Green Tea Benefits in Hindi
Green Tea Benefits in Hindi

Green Tea Benefits in Hindi | Green Tea के फायदे:

Green Tea दिमाग के लिए फायदेमंद:

Green Tea से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार मिलता है। जो लोग Green Tea पीते हैं उनके दिमाग के कार्य करने वाले स्मृति क्षेत्र में अधिक गतिविधि होती है, यानी सोचने समझने की क्षमता बढ़ जाती है। Green Tea पीने से एकाग्रता बढ़ती है, चिंता को कम करने के साथ-साथ मस्तिष्क की कार्य प्रणाली में सुधार होता है।

Green Tea वजन कम करने के लिए फायदेमंद:

Green Tea वजन कम करने में फायदेमंद साबित होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। Green Tea पीने से तेजी से फेट कम होता है। इससे मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Green Tea मधुमेह के लिए फायदेमंद:

Green Tea से वजन तो घटता ही है उसके साथ साथ मधुमेह, अल्जाइमर रोग और अन्य समस्याओं पर भी इसका प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। Green Tea से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसके सेवन से मुंह के संक्रमण से भी बचा जा सकता है।

Green Tea दातों के लिए फायदेमंद:

Green Tea दातों के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इससे दांतों में कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है। Green Tea में प्राकृतिक फ्लोराइड, पॉलिफिनॉल्स और कटेचिन्स पाया जाता है, जो कि प्रभावी ढंग से बैक्टीरिया को मार सकता है।

Green Tea बालों के लिए फायदेमंद:

Green Tea का बालों पर भी प्रभाव पड़ता है। इसे पीने से दो मुहें बाल भी कम होते है और यह बालों को काफी सॉफ्ट भी करती है, इसके अलावा यह बालों को मजबूती प्रदान करती है। बालों को झड़ने से रोकती है, और नए बालो का विकास भी करती है।

Green Tea स्किन के लिए फायदेमंद:

Green Tea स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। स्किन से संबंधित जितनी भी परेशानियां आती हैं उसको कम करती है। Green Tea में उपलब्ध एंटी ऑक्सीडेंट हानिकारक मुक्त कणों से त्वचा की रक्षा करते हैं। यह दीर्घायु को बढ़ावा देकर त्वचा के रोगों का इलाज करते हैं। Green Tea का इस्तेमाल सौंदर्य उत्पादों में भी किया जाता है।

Green Tea से शरीर को होने वाले फायदे:

Green Tea पीने से से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह हड्डियों के निर्माण कोशिकाओं की गतिविधियों को बढ़ाने में मदद करती है। हड्डियों में जो फ्रैक्चर हो जाता है उसके जोखिमों को कम करती है। Green Tea में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों की शक्ति को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा यह कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में भी काम आती है। Green Tea पीने से हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। Green Tea हाई बीपी के खतरे को भी कम करती है। Green Tea में एंटी ऑक्सीडेंट विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे- प्रोस्टेट, स्तन, डिंबग्रंथि, कोलोरेक्टल, अग्नाशय, मूत्राशय, फेफड़े, त्वचा, भोजन नलिका और पेट का कैंसर होने के जोखिमों को कम करती है। Green Tea के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। Green Tea से तनाव जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

इन लोगों को रहना चाहिए Green Tea से दूर:

  1. जो लोग Green Tea पीते हैं और उन्हें पीते ही अगर कब्ज और पेट दर्द होता है तो उन्हें Green Tea नहीं पीनी चाहिए।
  2. इसके अलावा एनीमिया से पीड़ित लोगों को भी Green Tea से दूर रहना चाहिए।
  3. जो लोग एसिडिटी से परेशान रहते हैं उन्हें भी Green Tea से परहेज रखना चाहिए।

Green Tea पीने का सही तरीका ये है:

जिन लोगों को Green Tea पीने का सही तरीका मालूम नहीं है उनको यह नुकसान भी दे सकती हैं। बहुत से लोग फिटनेस की चाहत के खातिर इसे खूब ही पीते है जो कि गलत है।

  1. Green Tea कभी भी खाली पेट नहीं पीनी चाहिए।
  2. Green Tea को हमेशा सुबह 10:00 से 11:00 के बीच पीनी चाहिए।
  3. शाम के वक्त Green Tea 5:00 से 6:00 के बीच में नाश्ता करने के बाद पीनी चाहिए।
  4. रात को सोने से 2 घंटे पहले आप Green Tea पी सकते हैं।
  5. खाना खाने के 1 घंटे पहले आप Green Tea पी सकते हैं, या फिर खाना खाने 1 घंटे के बाद Green Tea पी सकते हैं।
  6. अगर आप व्यायाम करते हैं तो आपको व्यायाम के 30 मिनट पहले Green Tea पी लेनी चाहिए ।

निष्कर्ष:

तो आपने आज इस Green Tea Benefits in Hindi लेख से जाना ना, कि Green Tea क्या होती है और इसके कितने सारे फायदे हैं तो अगर आप Green Tea नहीं पीते हैं तो आज से ही Green Tea अपनी डाइट में शामिल कर ले।

इसे पढ़े: गलत आदत कैसे छोड़े?
इसे पढ़े: लंबी जिंदगी जीने के लिए क्या करें?
इसे पढ़े: जिंदगी के ऊपर बेस्ट स्टेटस
इसे पढ़े: जिंदगी को बदल देने वाली आदतें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top