Best Punjabi Movies - Mix Duniya

Best Punjabi Movies

Best Punjabi Movies

Best Punjabi Movies – top 30 Punjabi Movies जिस प्रकार भारत के कई राज्य के हिंदी फिल्मों को पसंद किया जाता है। वैसे ही पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पंजाबी फिल्मों को देखा और पसंद किया जाता है। बॉलीवुड की तरफ पंजाबी फिल्मों में भी एक से बढ़ कर एक कलाकार है। यह फिल्म में गाने खुद ही गाते है और इसमें एक्टिंग भी खुद ही करते है। पंजाबी फिल्मों में टैलेंट की कमी नहीं है, यही कारण है की हिंदी फिल्म देखने वाले भी पंजाबी फिल्म देखना पसंद करते है।

यदि आपको भी पंजाबी फिल्म देखने का शौक है, और आप सबसे बेस्ट पंजाबी मूवीस देखना चाहते है तो यहां आपको Top 30 Punjabi Movies की एक सूची प्रदान करेंगे। यह सभी एक से बढ़ कर एक है, जिसे देख कर आपको काफी अच्छा एंटरटेनमेंट मिलेगा। इसमें से कुछ मूवी काफी रुलाने वाली है, कुछ हंसाने वाली है तो कुछ जोश पैदा करने वाली है। तो चलिए जानते है उन Top 30 Punjabi Movies के बारे में।

Best Punjabi Movies
Best Punjabi Movies

30 सबसे अच्छी पंजाबी फिल्में

Qismat

IMDB: 8.1/10
Genre: Spirited, Romantic, Emotional
Cast: Ammy Virk, Sargun Mehta, Gugu Gill, Taniya, Hardeep Gill, Harby Sangha, Satwant Kaur
Release date: 21, September 2018

Qismat पंजाब के मशहूर अभिनेता और सिंगर अम्मी विर्क की मूवी है, जिसका निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया। फिल्म मुख्यता शिवजित सिंह गिल और बानी नाम के 2 लोगो पर आधारित है। शिवजीत सिंह पढ़ने के लिए चंडीगढ़ जाता है, वहां उसे बानी नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। शिवजीत के परिवार ने उसकी शादी किसी और लड़की से तय कर दी है, अब वह अपने प्यार के लिए क्या करेगा?

Sardar Mohommad

IMDB: 7.5/10
Genre: Emotional
Cast: Sardar Sohi, Tarsem Jassar, Karamjit Anmol, Ranga Jung Bahadur, Rahul Jungral, Harshjot Kaur, Neetu Pandher
Release date: 3 November 2017

फिल्म हैरी भट्टी द्वारा डायरेक्ट की गई है, जो एक सिख पुलिस ऑफिसर पर आधारित है। जो भारत पाकिस्तान के बटवारे के समय एक बच्चे को बचाता है, और उसके माता पिता न मिलने पर उसे गोद ले लेता है। जब बच्चा बड़ा होता है, तो वह अपने माता पिता को खोजने पाकिस्तान चला जाता है।

Shareek

IMDB: 7.4/10
Genre: Drama, Family
Cast: Jimmy Shergill, Sharan Kaur, Dev Kharoud, Mukul Dev, Simar Gill, Oshin Sai, Kuljinder Singh Sindhu
Release date: 22 October 2015

नवनियत सिंह द्वारा बनाई गई यह फिल्म, जिसमे कई सारे बड़े कलाकार है। फिल्म जस्सा नाम के एक व्यक्ति पर आधारित है, जिसका विवाद उसके चाचा के लड़के से जमीन पर चलता है। जिसके बाद उसके परिवार में आपस में एक दूसरे से दुश्मन बन जाते है।

Punjab 1984

IMDB: 8.3/10
Genre: Poignant, Bleak, Heart Rending
Cast: Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa, Rana Ranbir, Kiran Kher, GuruCharan Channi, Manav Vij, Arun Bali
Release date: 27, June 2014

फिल्म अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित की गई है, जो 1984 के पंजाब विद्रोह पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है की कैसे ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत सतवंत कौर अपने पति को खो देती है। लेकिन कुछ समय बाद उसका बेटा भी खो जाता है, जिसके बाद वह अपने बेटे को खोजने के लिए उसके दोस्त की मदद लेती है।

Carry On Jatta

IMDB: 6.8/10
Genre: Funny, Wry, Playful
Cast: Gippy Grewal, Sonam Bajwa, Binnu Dhillon, Jaswinder Bhalla, Gurpreet Ghuggi, BN Sharma, Jyoti Sethi
Release date: 1 June 2018

Smeep Kang द्वारा निर्देशित यह फिल्म, बहुत पसंद की जाने वाली फिल्म है। फिल्म एक जस नाम के लड़के पर आधारित है, जो अनाथ है। उसका सपना है की वह कनाडा में रहे, लेकिन उसके पास इतने पैसे नही है। अब अपना सपना पूरा करने के लिए वह क्या तरीका अपनाएगा यह आपको फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

Chaar Sahibzaade

IMDB: 7.7/10
Genre: Epic
Release date: 6 November 2014

Chaar Sahibzaade एक ऐसी फिल्म है जो सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म एक कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म है, जिसे हैरी बाजवा द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म बहुत ही सुंदर है, जो आपको गुरु गोबिंद सिंह जी के 4 वीर पुत्रो की वीरता को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है, की मुगल क्रूर शासको ने कैसे सब पर जुल्म ढाया।

Jatt James Bond

IMDB: 6.8/10
Genre: Thrilling, Hilarious
Cast: Gippy Grewal, Zareen Khan, Gurpreet Ghuggi, Yaspal Sharma, Mukesh Rishi, Vindu dara singh, Sardar Sohi
Release date: 25, April 2014

फिल्म रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित की गई है, जिसमे कई बड़े कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और जरीन खान मुख्या भूमिका निभा रहे है। फिल्म में एक सिंदा नाम का लड़का होता है, जो अपने कुछ दोस्तो के साथ मिलकर अपने रिश्तेदारों को सबक सिखाने का फैसला करता है। क्योंकि उसके रिश्तेदार उसके साथ हालत व्यवहार करते है

Jora 10 Numbria

IMDB: 6.7/10
Genre: Intense, Gritty, Gripping
Cast: Deep Sidhu, Dharmendra, Sardar Sohi, Mukul Dev, Ashish Duggal, Mukesh Tiwari, Yaad Grewal
Release date: 1, September 2017

Amardeep Singh Gill द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म, Jora नाम के एक युवक अपर आधारित है। जिसे कई लोगो द्वारा बचपन में मानसिक रूप से टॉर्चर किया जाता है। लेकिन वह बड़ा होकर एक उनसे बदला लेने का विचार करता है, जिसके लिए वह एक नया रूप लेता है।

The Black Prince

IMDB: 5.8/10
Genre: Epic, Suspenseful, Thought provoking
Cast: Shabana Azmi, Kavi raz, Satinder Sartaj, Jason Flemyng, Amanda Root, Ameet Chana, David Essex, Alexa Morden, Sophie Stevens, Madhurima Tuli, Joe Egan, Keith Duffy
Release date: 21, July 2017

फिल्म पंजाब के एक सिख राजकुमार पर आधारित है। जो पंजाब का आखरी राजकुमार है, जिसे बहुत ही कम उमर में राज गद्दी संभालनी पड़ी। लेकिन अंग्रेजी के भारत पर आक्रमण के दौरान उसे इंग्लैंड भेज दिया गया, उसके बाद क्या हुआ यह आपको फिल्म देख कर ही पता चलेगा। फिल्म में सस्पेंस है, और मजा भी है।

Qissa: The Tale of Lonely Ghost

IMDB: 6.7/10
Genre: Melodramatic, Bleak, Disheartening
Cast: Tillotama Shome, Irfan Khan, Rashika Duggal, Tisca Chopra, Faezeh Jalali, Sonia Bindra, Jitendra Kaur, Nakul Arora, Mahabir Bullar, Danish Akhtar Saifi, Riyaz Aulakh, Sangeetha
Release date: 26, September 2014

फिल्म अंबर सिंह नाम के एक सिख और उसके परिवार पर आधारित है, जो विभाजन के बाद की कहानी दर्शाती है। अंबर सिंह को बेटे की चाह है लेकिन उसकी तीन बेटियां हो जाति है। वह बेटी की चाह में एक चांस और होता है, और उसकी पत्नी प्रेगनेंट है, लेकिन चौथी बार भी वह लड़की को जन्म देती है। अब वह अपने बेटे की चाह को कैसे पूरा करेगा? क्या वह पांचवा चांस लेगा? या लड़के को गोद लेगा?

Chhalla Mud Ke Nahi Aaya

IMDB: 8.1/10
Genre: Emotional, Humor, Drama, Heart Touching
Cast: Sydney Eberwein, Amrinder Gill, Binnu Dhillon, Sargun Mehta, Karamjeet Anmol, Raj kakra, Harpreet Bains, Gagneet Singh Makhan, Nick Wangersky, Baljinder Kaur
Release date: 29, July 2022

लकड़ी मिल में काम करने वाले साथी पंजाबियों के एक छोटे समूह में शामिल होने के लिए कनाडा की यात्रा करता है। वहां रहते हुए, पुरुषों को विदेशी होने के कारण कठिन कामकाजी परिस्थितियों और नाराजगी का सामना करना पड़ता है। एक गैर कनाडियाई होने के लिए उसे वहां कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Nikka Zaildar

IMDB: 7.4/10
Genre: Amusing, Touching, Quirky
Cast: Ammy Virk, Nirmal Rishi, Sonam Bajwa, Sonia Kaur, Gurmeet Saajan, Baninder Bunny, Parminder Gill
Release date: 30, September, 2016

फिल्म सिमरजीत सिंह द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें मुख्य भूमिका में अम्मी विर्क है, जो निक्का की भूमिका निभा रहा है। निकका पटियाला के एक कॉलेज में पढ़ता है, उसे उसकी साथ पढ़ने वाली एक मनराज नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। वह उसे रुझाने के लिए कई प्रकार के हतकंडे अपनाता है, लेकिन उसे प्यार में गिराना निक्का के लिए काफी मुश्किल होता है।

Goreyan Nu Daffa Karo

IMDB: 7.3/10
Genre: Amusing, Thrilling, Quirky
Cast: Amrinder Gill, Amrit Maghera, Binnu Dhillon, Yograj Singh, Rana Ranbir, Karamjit Anmol, Aman Khatkar
Release date: 12, September 2014

फिल्म पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित की है, इसमें काला नाम का लड़का मुख्य भूमिका में है। फिल्म में काला का परिवार अंग्रेजो से बहुत चिडता है, और उन्हे प्रतिरोध के भावना से देखता है। काला को एक अंग्रेजन लड़की से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी करना चाहता है। वह अपने परिवार को शादी के लिए कैसे मनाता है, वो एक अंग्रेज के लिए, जिससे उसके परिवार वाले चिड़ते है।

Rabb Da Radio

IMDB: 8.1/10
Genre: Entertaining, It gives positive message
Cast: Tarsem Jassar, Simi Chahal, Mandy Takhar, Nirmal Rishi, Harby Sangha, Sunita Dhir, Satwant Kaur, Jagjeet Sandhu, Seema Kaushal, Tarsem Paul, Dheeraj Kumar, Dheeraj Kumar, Gurmeet Saajan
Release date: 31 March 2017

नसीब नाम की महिला जिसकी अभी नई नई शादी हुई है, वह अपने पति के बिखरे हुए परिवार को फिर से एक करने के लिए कई प्रयास करती है। इसके अलावा वह अपनी नन्द की शादी मनजिंदर से करवाने का भी प्रयास करती है।

Ardaas

IMDB: 8.3/10
Genre: Touching, Beautiful
Cast: Rana Ranbir, Gurpreet Ghuggi, Ammy Virk, Sardar Sohi, Malkeet Rauni, Meher Vij, Mandy Takhar
Release date: 11 March 2016

Gippy Grewal द्वारा निर्देशित की गई यह बहुत ही Heart Touching है। फिल्म में एक गुरुमुख सिंह नाम का शिक्षक होता है, जो ईश्वर में पूर्ण विश्वास रखता है। वह गांव में जा जा कर वहां के स्थानीय लोगो की सभी परेशानियों को जनता हैं। इसके अलावा वह उनकी समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास करता है

Ashke

IMDB: 7/10
Genre: Ambitious, Heartwarming, and Poignant
Cast: Amrinder Gill, Amberdeep Singh, Roopi, Sanjeeda Sheikh, Sarvesh Bhagat, Avy Randhawa, Hobby Dhaliwal Shaab
Release date: 27 July 2018

Amberdeep Singh, द्वारा निर्देशित यह फिल्म रो भांगड़ा डांसर पर आधारित है। पम्मा नाम का यह डांसर कुछ घटनाओं के बाद डांस छोड़ देता है। लेकिन जब उसके भांजे को उसके इस नृत्य की खूबी के बारे में पता चलता है। जिसके बाद वह उसे नृत्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Carry On Jatta 2

IMDB: 6.8/10
Genre: Funny, Wry, Playful
Cast: Gippy Grewal, Sonam Bajwa, Binnu Dhillon, Jaswinder Bhalla, Gurpreet Ghuggi, BN Sharma, Jyoti Sethi
Release date: 1 June 2018

यह Carry On Jatta का दूसरा पार्ट है, जिसमे जस नाम का एक लड़का कनाडा में रहने के सपने को देखता है। लेकिन वह इतना काबिल नही होता की वह कनाडा में जाकर रह सके। इसके बाद वह अपना सपना पूरा करने के लिए एक कनाडा की लड़की से शादी करना का विचार करता है, जिसका नाम मीत है।

Yaar Anmulle

IMDB: 7.4/10
Genre: Comedy
Cast: Aarya Babbar, Harish Varma, Kartar Cheema, Jividha Aastha, Yuvraj Hans, Kajal Jain, Mohan Kambojh
Release date: 7 October 2011

फिल्म में दोस्तो का एक समूह जो एक ही हॉस्टल में रहते है और साथ ही पड़ते है। वह पढ़ने के बजाय कक्षा में मजाक मस्ती करना, विरोधी समूह से लड़ना आदि जैसे काम करते है।

Daana Paani

IMDB: 7.9/10
Genre: Melodramatic, Suspenseful, and Romantic
Cast: Simi Chahal, Jimmy Shergill, Gurpreet Ghuggi, Jass Grewal, Nirmal Rishi, Harby Sangha, Kanika Mann
Release date: 4 May 2018

फिल्म तनवीर सिंह जगपाल द्वार निर्देशित की गई है। फिल्म मेहताब सिंह पर आधारित है, इसमें मेहताब को उसके साथी की मृत्य की बात उसके साथी की बीवी को बताने का काम दिया जाता है। उसकी बीवी को पता नही होता की उसका पति मर चुका है, लेकिन मेहताब यह बात उसकी बीवी से छिपाता है, और अपने साथी की विधवा बीवी से प्रेम कर बैठता है।

Bambukat

IMDB: 7.6/10
Genre: Heartfelt, Hilarious
Cast: Ammy Virk, Binnu Dhillon, Simi Chahal, Karamjit Anmol, Nimral rishi, Sheetal Thakur, Sardar Sohi
Release date: 29 July 2016

फिल्म पंकज बत्रा ने डायरेक्ट की है। फिल्म में एक चन्नन सिंह नाम का व्यक्ति होता है, जो पक्को नाम की लड़की से प्यार करता है। वह उसे अपनी साइकिल पर बिठा कर अपने गांव के गेडिया लगवाता है। हालात तब खराब हो जाते है जब रेशम सिंह गांव में अपनी नई बाइक लेकर आता है।

Jatt & Juliet

IMDB: 7.5/10
Genre: Hilarious, Romantic
Cast: Diljit Dosanjh, Neeru Bajwa, Anurag Singh, Jaswinder Bhalla, Rana Ranbir, BN Sharma, Upasana Singh
Release date: 29 June 2012

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म, एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म फतेह सिंह पर आधारित है, जो एक कनाडायई महिला से शादी करना चाहता है। लेकिन उसकी मुलाकात पूजा नाम की लड़की से होती है, जो कनाडा में पढ़ने की रुचि रखती है। लेकिन दोनो एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते।

Sardar Ji

IMDB: 6.2/10
Genre: Charming, Amusing, Romantic
Cast: Diljit Dosanjh, Avy Randhawa, Neeru Bajwa, Mandy Takhar, Bhavkhandan Singh Rakhra, Jaswinder Bhalla
Jaswinder Bhall, Amritpal Chotu
Release date: 26 June 2015

सरदार जी एक मशहूर पंजाबी फिल्म है, जिसमे दिलजीत ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में गग्गी नाम के व्यक्ति को लंदन में भूत को भगाने का काम दिया जाता है। मजा फिल्म में तब आता है, जब दिलजीत को एक भूत से प्रेम हो जाता है।

Love Punjab

IMDB: 7.6/10
Genre: Heart Touching
Cast: Amrinder Gill, Sargun Mehta, Amberdeep Singh, Manvir Johal, Binnu Dhillon, Yograj Singh, Nirmal Rishi
Release date: 11 March 2016

फिल्म में एक युवक अपने माता पिता के बीच होने वाले झगड़ो से परेशान है। जिसके बाद वह एक मनोचिकित्सक के पास जाता है, जो उसे उसके गांव जाने की सलाह देता है। अपने परिवार के पास जाने के बाद क्या वह अच्छा महसूस करेगा या उसकी मुश्किल और बढ़ जाएगी?

Ambarsariya

IMDB: 7/10
Genre: Funny, Thrilling, Romantic
Cast: Diljit Dosanjh, Navneet Kaur Dhillon, Lauren Gottlieb, Monica Gill, Rana Ranbir, Manpreet Bhangra, Geet Sandhu, Gurpreet Ghuggi
Release date: 25 March 2016

फिल्म में पंजाब के होम मिनिस्टर को खतरा होता है, जिसपर हमले की कोशिश की जाने वाली होती है। लेकिन इस काम को एक अंडरकवर ऑफिसर द्वारा संभाला जाता है। लेकिन वह जांच के दौरान ऐसे पेश आता है, की तीन लड़कियां उससे प्रेम करने लगती है।

Kala Shah Kala

IMDB: 7.3/10
Genre: Funny
Cast: Binnu Dhillon, Sargun Mehta, Nirmal Rishi, Nindro Bhua, Gurmeet Saajan, B N Sharma, Jordan Sandhu, Shehnaaz Kaur Gill
Release date: 14 February 2019

फिल्म लवली नाम के एक काले आदमी पर आधारित है, जिसकी शादी एक सुंदर और गोरी लड़की से हो जाति है। वह इस बात से बहुत खुश होता है, जब उसे पता चलता है, उसकी पत्नी पर किसी भूत ने कब्जा कर लिया है।

Manje Bistre

IMDB: 6.5/10
Genre: Lighthearted, Funny, and Romantic
Cast: Gippy Grewal, Sonam Bajwa, Karamjit Anmol, Gurpreet Ghuggi, Rana Ranbir, Jaggi Singh, B N Sharma
Release date: 14 April 2017

यह पारिवारिक फिल्म है, जिसमे गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में है। फिल्म देखने के बाद आपको काफी अच्छा अनुभव होगा, कही कही आपको फनी सीन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में रोमांस की भी कमी नहीं है, एक ही फिल्म में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

Singh Vs Kaur

IMDB: 6.6/10
Genre: Comical, Intense, and Charming
Cast: Gippy Grewal, Surveen Chawla, Binnu Dhillon, Karamjit Anmol, B N Sharma, Baljit Zakhmi, Japji Khaira
Release date: 15 February 2013

फिल्म निकाल नाम के व्यक्ति पर आधारित जिसे गांव के सभी लोग एक बोझ के रूप में देखते हैं। गांव के सभी लोग तय करते हैं कि वह निहाल को गांव से बाहर निकाल दे। लेकिन इसमें निकाल का दोस्त उसकी मदद करता है और उसे एक सलाह देता है, जिससे वह गांव में हमेशा के लिए रह सकता है। मैं उसको कौन सा ऐसा आईडिया देता है यह तो आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन वास्तव में मूवी देख कर आपको बहुत हंसी आयेगी

Channa Mereya

IMDB: 6.1/10
Genre: Heart Touching, Romantic
Cast: Ninja, Payal Rajput, Amrit Maan, Karamjit Anmol, Gurmukh Ginni
Release date: 14, July 2007

फ़िल्म कायनात और जगत नाम के 2 कपल्स पर आधारित है। यह दोनो एक दूसरे से बहुत प्यार करते है और सामाजिक स्थिति के चलते अपने रिश्ते के बारे में किसी को नही बताते। लेकिन छुपाने के बाद भी कायनात के भाई और पिता को उनके प्यार के बारे में पता चल जाता है। जिसके बाद कायनात और जगत को अलग कर लेंगे पीछे लग जाते हैं।

Super Singh

IMDB: 5.8/10
Genre: Action, Comedy
Cast: Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa, Meherbaan Singh, Alexandra Bandeb, Rana Ranbir, Naviendra Behl, Pawan Molhotra, Jatinder Kaur, Savinderpal Vickey, Alekh Kumar
Release Date: 16 June 2017

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जो एक सिंह पर आधारित है। फिल्म में एक सरकार होता है जो अपनी मां के साथ कनाडा में रहता है, और अपनी जिदंगी मौज से जीता है। लेकिन उसे एक महाशक्ति प्राप्त हो जाति है, जिसके बाद उसका पूरा जीवन बदल जाता है।

Teri Meri Gal Ban Gayi

IMDB: 6.8/10
Genre: Drama, Comedy
Cast: Rubina Bajwa, Priti Sapru, Akhil Pasricha, Puneet Issar, Gugu Gill, Nirmal Rishi, Tej Sapru
Release Date: 2022

फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरी हुई है, इसमें एक कॉलेज की छात्रा होती है जिसका नाम गुंजोर है। वह अमृतसर के एक बिजनेसमैन बलवंत सिंह के बेटे नवजोत से प्रेम करती है। लेकिन इस प्रेम के बारे में उन्होंने किसी को भी नहीं बताया। फिल्म मैं आपको देखने को मिलेगा कि वह किस प्रकार अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाते हैं। इस बीच आपको बहुत सारा एक्शन रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलेगी। जो कुछ भी हो फिल्म एक बार जरूर देखे यह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म है।

Final words

तो दोस्तो यह थी सूची Top 30 Best Punjabi Movies की, जो हमने आपको प्रदान की। आप इन फिल्मों की अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करके इसका मजा उठा सकते है। यदि आप इन फिल्मों की पूरी जानकारी लेना चाहते है तो उसके लिए आपको यह फिल्मे देखनी होगी। तभी आप इसके बारे में अच्छे से समझ पायेंगे, सभी फिल्मों की कहानी एक से बढ़ कर एक है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जायदा से जायदा शेयर करे। आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। यदि आप आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल पूछना चाहते हैं सवाल कमेंट बॉक्स में अपना सवाल लिख सकते हैं। Best Punjabi Movies, top 30 Punjabi Movies, Best Punjabi Movies Comedy, Funny Punjabi Movies, Top 10 Punjabi Comedy Movies

Best Comedy Movies on Hotstar Hindi
Best Hacking Movies in Hindi
Motivational Movies For Students Bollywood
Best South Indian Comedy Movies

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top