Best Motivational Movies For Students Bollywood in Hindi

Best Motivational Movies For Students Bollywood in Hindi

Best Motivational Movies For Students Bollywood

Student का जीवन काफी उलझा हुआ होता है, उन्हे Failure से होकर भी गुजरना पड़ता है। कभी कभी ऐसा भी होता है के एक स्टूडेंट का पढ़ाई पर कंसंट्रेट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मुश्किल के समय में दिमाग में कई सारे बुरे खयाल आते है, इससे बाहर निकलना बहुत जरूरी है वरना आपका बच्चा डिप्रेशन में जा सकता है। ऐसे में बच्चो को कितना भी समझाओ उनके उपर आपकी बात का कोई असर नहीं होता। ऐसे में आप movies की सहायता ले सकते है Best Motivational Movies For Students Bollywood।

Movies एक ऐसा मनोरंजन का जरिया है, जो हमारे जीवन पर एक गहरा प्रभाव डालता है। बॉलीवुड में कुछ फिल्में आपको डरा सकती है, कुछ रुला सकती है, तो कुछ फिल्में आपको प्रेरित भी करती है। जब आप Failure जैसी स्तिथि से गुजरते है, तो आपको प्रेरित करने वाली फिल्में देखना चाहिए। यह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पूरा करेंगे। यदि आप जानना चाहते है की सबसे अच्छी प्रेरक फिल्मे कौनसी है तो हम आपको बताएंगे Best movies for students in hindi.

Best Motivational Movies For Students Bollywood
Best Motivational Movies For Students Bollywood

Best movies for students in hindi

Bhaag Milkha Bhaag.

भाग मिल्खा भाग एक ऐसी प्रेरक फिल्म है, जो मशहूर Athlete, मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी हुई है। इस फिल्म में पुर तरह से दिखाया गया है की मिल्खा सिंह ने अपने जीवन में कितनी मेहनत की। यह फिल्म मिल्खा सिंह की पूरी कहानी को दर्शाती है, इससे आपको काफी प्रेरणा मिलेगी। जैसा की आप जानते है की जब देश का बटवारा हुआ था, तो देश में कैसी स्तिथि हो चुकी थी। लेकिन मिल्खा सिंह ने ऐसे समय से गुजर कर भी अपने सपनो को पूरा किया।

जैसे मिल्खा सिंह ने एक Athlete बनने के लिए पसीना बहाया, वैसे ही एक विद्यार्थी को काबिल बनने के लिए मेहनत करनी चाहिए। यह फिल्म हमे सिखाती है की जीवन में कितनी भी बाधा आए आपको हार नही माननी चाहिए। जैसे मिल्खा सिंह ने अपनी मेहनत से दुनिया भर में नाम किया, ऐसे आप भी अपनी मेहनत से अपना नाम दुनिया भर में मशहूर कर सकते है। यह फिल्म आपको देखनी चाहिए ताकि आप मेहनत करना सीखे।

Chak de India.

Chak de India एक motivating Film है, जिसमे शाहरुख खान ने मुख्य किरदार निभाया है। शाहरुख खान ने एक हॉकी कोच का किरदार निभाया है।। इस हॉकी कोच को एक जरूरी टूर्नामेंट में एक बड़ी हार मिलती है, जिसके बाद दुनिया उनकी काबिलियत पर शक करना शुरू कर देते है। ऐसे ही एक विद्यार्थी के जीवन में होता है, जब उन्हे Failure मिलती है, तो सब उनको कम समझना शुरू कर देते है।

लेकिन कोच हार नही मानता, और एक महिला टीम का निर्माण करता है। वह महिला टीम को अच्छी तरह से हॉकी खेलना सिखाता है, और उसे एक मजबूत टीम बनाता है। इसके बाद टीम एक अहम मैच में जीत दर्ज करती है, और ऐसे कोच पर लगा धब्बा भी हट जाता है। कबीर खान नाम के इस कोच ने अपने नाम को फिर से रोशन किया। एक विद्यार्थी को इससे यह सीख मिलती है के जीवन में कितनी भी Failure आए उन्हे अपनी गलती को पहचान कर अपनी काबिलियत को दुनिया को दिखाना है।

इसे पढ़े: Best Movies For Entrepreneurs in Hindi

Taare Zameen par.

यह एक मशहूर फिल्म है, जो एक ईशान नाम के बच्चे पर बनी हुई है, इस फिल्म में अमीर खान ने एक अहम किरदार निभाया है। फिल्म में ईशान नाम के बच्चे अपने जीवन में लोगो की काफी बाते सुनता है। क्योंकि वह शिक्षा को प्राप्त करने में असमर्थ होता है जिस वजह से ईशान को घर में, बाहर हर जगह न पसंद किया जाता है और उसका मजाक बनाया जाता है।

लेकिन ईशान के अंदर एक बहुत ही अच्छी खूबी होती है, जो की है पेंटिंग करना। फिल्म में आमिर खान ईशान की परेशानियों को समझता है और ईशान की मदद करता है। उह फिल्म आपको अपने बच्चो को जरूर दिखानी चाहिए ताकि वह अपने अंदर की खूबी को पचाने। हर बच्चे में एक खूबी होती है जिसे उनको पहचाने की जरूरत होती है। इसके अलावा बच्चे को ऐसे इंसान की भी जरूरत होती है जो उन्हे समझ सके।

Lakshay.

लक्षय एक बहुत ही शानदार और प्रेरक फिल्म है, जिसमे मशहूर actor ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार निभाया है। इस मूवी में ऋतिक रोशन एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है, जो अपनी जिदंगी को बहुत मजे से जीता है। फिल्म में उस लड़के को कुछ नही पता की उसे जिदंगी में क्या बनना है, और क्या करना है। वह अपना सारा समय सिर्फ मस्ती मजाक और फालतू चीजों में निकाल देता है।

लेकिन जब वह इस बात का एहसास करता है की उसका जीवन में कोई लक्षय नही है। तो वह काफी संघर्ष करता है और अपने लक्ष्य को पूरा करने में लग जाता है। एक युवा और विद्यार्थी को यह मूवी जरूर देखनी चाहिए, ताकि वह अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सब कुछ भूल जाए।

Slumdog Millionaire.

यह फिल्म दो गरीब घर के बच्चो के इर्द गिर्द घूमती है, जो मुंबई की घोपड़ पट्टी वाले इलाके में रहते है। दोनो एक देंगे के बाद अनाथ हो जाते है, जिसके बाद वह कई सारे बुरे लोग और मुश्किलों का सामना करते है। जिसके बाद एक भाई गलत रास्ते से पैसा कमाने का विचार करता है और दूसरा ईमानदारी से।

जिसके बाद वह एक अमीर आदमी बन जाता है और अपने सभी सपनो को सच करता है। यदि कोई बच्चा परेशानी आने से मेहनत करना छोड़ देता है तो उसको यह फिल्म देखनी चाहिए। इसके अलावा फिल्म यह भी सिखाती है, की जो गलत रास्ता अपनाता है उसका अंजाम गलत निकलता है।

इसे पढ़े: Best Bollywood Horror Movies List

Queen.

यह एक ऐसी फिल्म है, एक ऐसी महिला पर आधारित है जो हर मुसीबत के समय में खुश रहती है। इस महिला का किरदार मशहूर अदाकारा कंगना रनौत ने निभाया है। यह फिल्म हमने सिखाती है की जीवन में लाख परेशानियां आए लेकिन आपको उन्हे हस कर पार करना है। छात्रों को इस फिल्म से हर सिचुएशन में सकारात्मक रहने में मदद मिलेगी।

English Vinglish.

यह एक सुंदर और आकर्षक फिल्म है जो कई लोगो को प्रेरित करती है। इस फिल्म में मुख्य किरदार मशहूर अदाकारा श्री देवी ने निभाया है। यह फिल्म एक बड़ी उमर की औरत पर बनी हुई है, जो खुद पर और भगवान पर बहुत विश्वास रखती है।

इस सुंदर फिल्म से आप सीखेंगे की आपको नई शुरुवात के लिए सही समय और उमर का इंतजार करने की जरूरत नही है। अच्छी चीज को शुरू करने के लिए आपको अभी और इसी वक्त से मेहनत करना शुरू करना होगा। इस फिल्म को देख कर आप आत्मविश्वासी और Positive बनेंगे।

I Am kalam.

यह एक बड़ी प्रेरक फिल्म है, जिसमे एक बच्चे के जिदंगी में आने वाले संघर्ष के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है की वह बच्चा अपनी जिंदगी में कितने दुख देखता है। उसने एक होटल में भी काम किया, ताकि वह अपने परिवार का खर्चा चला सके। एक दिन वह टेलिविजन पर अब्दुल कलाम को देखता है और उसके मन में वैसा बनने का खयाल आता है।

उसके घर वाले उसे बहुत समझाते है की हमारी इतनी हैसियत नहीं है। उसके बाद भी वह किसी की बात नही सुनता और लगातार प्रयास करता रहता है। यह फिल्म हमे सिखाती है की चाहे परिस्थिति कैसी भी हो जब हमारे इरादे पक्के हो तो कुछ भी हो सकता है। बस सरूरत होती है सिर्फ मेहनत करने की।

Nil Battey Sannata.

यह पूरी फिल्म एक गरीब मां और बेटी के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमे मां अपना घर चलने के लिए लोगो के घर में जाकर काम करती है। इसके अलावा वह चाहती है की मेरे द्वारा कमाए गए पैसे से मेरी बेटी पढ़े लिखे, ताकि उसे अपनी मां की तरह ही लोगो मे घर में काम ना करना पड़े। वह अपनी मां की हालत को देख कर पढ़ती पढ़ती अपने लक्षय से भटक जाती है। वह लड़की सोचती है की वो अपनी मां का हाथ काम में बटाए, लेकिन उसकी मां उसे यह सब करने से मना करती है।

इस फिल्म में मां और बेटी के रिश्ते को बहुत ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म से बच्चो को काफी अच्छी सीख मिलती है, जिससे वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है।

इसे पढ़े: List Of Top 30 Hollywood Horror Movies in Hindi

3 Idiots.

यह एक ऐसी फिल्म है जो विद्यार्थी को काबिल बनना सिखाती है। जब आप काबिल बनेंगे तो आपको कामयाबी जल्दी मिल जाएगी। हमे किसी के दबाव में आकर अपने कैरियर का फैसला नहीं करना है। जिस काम में हमारी रुचि है हमे उसी में कैरियर बनाना चाहिए। फिल्म में पूरी तरह से दिखाया है की बच्चो को पढ़ाई समझनी चाहिए। यदि आप एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है तो आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

उड़ान.

इस Movie में एक बाप और बेटी के किरदार को दिखाया गया है, बेटा राइटर बनना चाहता है। लेकिन उसका बाप उसे इंजीनियर बनना चाहता है। बाप अपने बेटे के इस सपने के खिलाफ होता है, जिस वजह से बेटा अपने पिता से मार भी खाता है। लेकिन इसमें उसका सौतेला भाई उसकी काफी मदद करता है। अपना सपना पूरा करने के लिए वह घर छोड़कर भाग जाता है, और अपने सपनो की उड़ान भरता है।

Guru.

आप सबने धीरू भाई अंबानी का नाम सुना होगा हर कोई उनके जैसा बनना चाहता है। लेकिन क्या अपना सोचा है की आज यह इतना बड़ा नाम कैसे अस्तित्व में आया। इस फिल्म में अंबानी की पूरी जिदंगी दिखाई है की उन्होंने कैसे जीवन में छोटे से शुरुवात की। और आज वह क्या है ये पूरी दुनिया जानती है। दुनिया के करोड़पतियों में धीरू भाई अंबानी का नाम आता है। फिल्म में दिखाया गया है की हमे कम होने पर भी परेशान नहीं होना है। बल्कि हमे कम को जायदा बनाने के लिए परिश्रम करना है।

Ms Dhoni.

एमएस धीर ने टीम में रहकर कारी सारे रिकॉर्ड बनाए है, उन्होंने टीम को विश्व विजेता भी बनाया। एमएस धोनी की यह मूवी आपको बहुत प्रेरित करेगी, के कैसे छोटी सी जगह से आया हुआ इंसान इतना काबिल बन जाता है।  इस फिल्म में धोनी की मेहनत, और उसमे आने वाली परेशानियों को साफ तौर पर दिखाया है।

इसे पढ़े: Best Site to Watch Hindi Dubbed Hollywood Movies Online

Sultan.

सुलतान एक बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसमे सलमान खान ने एक पहलवान का किरदार निभाया है। फिल्म में सलमान खान एक ऐसे व्यक्ति होते है जो हर समय घूमना फिरना पसंद करते है। लेकिन उन्हें एक पहलवान लड़की से प्यार हो जाता है, जिसे पाने के लिए वह पहलवान बनने की कोशिश करता है। वह इतनी मेहनत करता है की देश के लिए Gold medal भी जीत कर लाता है। इस मूवी से आपको सीखने को मिलता है की किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत की जरूरत होती है।

Dangal.

Dangal एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमे पहलवानों को दिखाया है। यह फिल्म महावीर सिंह पोघाट को दिखाया है जिसका किरदार अमिर खान ने निभाया है। Film में महावीर एक पहलवान है जो चाहता है की उसके बेटे हो जिन्हे वो अपनी तरह पहलवान बनाए। लेकिन उसको बेटे के बजाय बेटिया जन्म लेती है, और वह अपनी बेटियो को पहलवान बनाने में लग जाता है। दुनिया वाले उसकी बहुत थू थू करते है की लड़कियों को कुश्ती करवाना ठीक नही है।

लेकिन वह हार नही मानता और बेटियों को इतनी मेहनत करके एक पहलवान बनाता है। उसकी बेतिया न चाहते हुए भी उसका साथ देती है और खूब मेहनत करती है। लेकिन एक दिन वह दोनो अपने देश के लिए गोल्ड मेडल लाती है और अपने बाप का नाम रोशन करती है।

Final words

तो दोस्तो हमने आपको इस आर्टिकल में Best Motivational Movies For Students Bollywood, best motivational movies in hindi के बारे में जानकारी दी। हमने आपको उन मूवीज के नाम बताए जो बच्चो को काफी प्रेरित करेगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जायदा से जायदा शेयर करे। यदि आप कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर अपना सवाल पूछे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top